Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी गुलाबी ऑटो में सवार, रोड शो‍ के दौरान दिखा अनोखा अंदाज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का हरियाणा के रोहतक तक में अनोखा अंंदाज दिखा। वह यहां रोड शो के दौरान महिलााओं के लिए चलने वाले गुलाबी ऑटो मेें सवार हुईं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 06:56 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2019 09:05 AM (IST)
प्रियंका गांधी गुलाबी ऑटो में सवार, रोड शो‍ के दौरान दिखा अनोखा अंदाज
प्रियंका गांधी गुलाबी ऑटो में सवार, रोड शो‍ के दौरान दिखा अनोखा अंदाज

रोहतक, जेएनएन।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मंगलवार को यहां अनोखा अंदाज देखने को मिला। यहां रोड शाेे करने पहुंची प्रियंका ने महिलाओं के लिए चला जा रहे गुलाबी ऑटो में सफर किया। उनके साथ राेहतक से कांग्रेस के प्रत्‍याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी थे। गुलाबी ऑटो में सवार होकर प्रियंका माता दरवाजा पहुंचीं। उन्‍होंने शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों में रोड शो किया। 

loksabha election banner

राेेेड शो के दौरान उन्‍होंने कई जगहों पर लोगों को संबोधित किया। उन्‍होंने इस दौरान मोदी सरकार पर जमकर हमले किए और कांग्रेस प्रत्‍याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए वाेेेट मांगा। रोड शो में दीपेंंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस के कई बड़ेे नेता शामिल हुए। प्रियंका का रोड शो के दौरान शहर में कई जगहाेें पर स्‍वागत किया गया। प्रियंका गांधी िहिसार में रैली को संबाेधित करने के बाद हेलीकाप्‍टर से रोहतक पहुंचीं। वह हेलीपैड से गुलाबी ऑटो में माता दरवाजा पहुंचीं। गुलाबी ऑटो को एक महिला चालक चला रही थी।  

  

प्रियंका के माता दरवाजा पहुंचने के साथ ही रोड शो शुरू हो गया। रोड शाेे के दौरान लोगों में प्रियंका की एक झलक पाने की बेकरारी दिखी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने अंबाला और हिसार में रैलियोंं को  संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। यह चुनाव में देश को मजबूत करने का मौका है। भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी सेना के शहीदों के नाम पर वोट मांगतेे हैं तो कभी हमारे परिवार के शहीदों का अपमान करते हैं। इस देश में अहंकार माफ नहीं किया जाता। दुर्योधन का भी यहां अहंकार नहीं चला था। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान से पहले खेत सुरक्षित करें। 

कहा- 56 ईंच के सीने में कितने इंच का दिल है ये बता दीजिए

प्रियंका ने कहा कि मोदी जी पाकिस्तान से पहले खेत सुरक्षित करें। पहले यहां की समस्याओं को सुलझाओ फिर विदेश की बात करो।  जनता के सामने पांच साल का हिसाब न देना कायरता है। देश में सिर्फ बड़ेे उद्योगपतियों के कर्ज माफ हुए।  हमने जहां सरकार आइ किसानों के कर्ज़ माफ़ किए। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने किसान बीमा के दस हज़ार करोड़ रूपये उद्योगपतियों की जेब में डाल दिए। उन्‍होंने 56 ईंच के सीने की बात की चर्चा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के सीने में कितने इंच का दिल है ये बता दीजिए। 

उन्‍होंने अपनेे दौरे की शुरूआत अंबाला से की। उन्‍होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में रैली को संबोधित किया। इसके बाद उन्‍होंने हिसार में कांग्रेस प्रत्‍याशी भव्‍य बिश्‍नोई के समर्थन में रैलीे को संबाेधित किया।  अंबाला की रैली के बाद प्रियंका हिसार पहुंची। यहां वह पुराने गर्वनमेंट कॉलेज मैदान मेें आयोजित रैली में पहुंची। हिसार पहुंचने पर उनका वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नोई, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल सहित कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्‍वागत किया। प्रियंका रोड शो करतीं हुईंं रैली स्‍थल पर पहुंचीं।   

कहा- भाजपा सरकार ने रोजगार देने के बदलेे छीन लिया    

प्रियंका ने कहा जब बीेजेपी की सरकार बनी तो वादा किया गया था कि हर साल दो करोड़ रोजगार दिए जाएंगे, मगर पांच करोड़ लोगों का रोजगार छिन गया। नोटबंदी ने ऐसा हाल किया। मनरेगा में जो काम मजदूरों से करवाए जाते थे वो अब मशीनों से किए जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि जब नोटबंदी हुई तो क्‍या आपने किसी बीजेपी नेता का लाइन में खड़े होता देखा। क्‍या नोटबंदी से काला धन वापस आया। नोटबंदी से शहरों में रोजगार घट गया। नौजवान जब शहर से गांव लौटे तो गांवों में भी रोजगार नहीं मिला।

उन्‍होंने कहा कि किसान कर्ज में डूब रहा है। 12 हजार लोग आत्‍महत्‍या कर चुके हैं। तमाम प्रदेशों में लावारिस पशु के कारण परेशानी है। किसान की क्‍या सरकार ने मदद की है। किसान सभी राज्‍यों से पैदल चलकर दिल्‍ली गए, मगर पीएम मोदी ने एक बार भी किसी से बात नहीं की, किसी किसान की समस्‍या नहीं सुनी।

बोलीं- हरियाणा के किसानों पर ज्‍यादती से दुख होता है

उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में किसानों से ज्‍यादती होती हैै तो बुरा लगता है। यहां उपज का दाम नहीं मिलता।किसान की बात कोई नहीं करता। किसान सम्मान योजना किसानों के साथ मजाक है। उन्‍होंने कहा कि साल में छह हजार रुपये में क्‍या होता है।  रकम क्‍या होती है।  सरकार की नीयत को समझो। भाजपा नेता चुनाव से पहले याद करते हैं किसान को। नोटबंदी से लोगों ने रोज़गार खोया। इस सरकार ने मनरेगा को नष्‍ट किया।  शहर में नोटबंदी से तो मनरेगा को नष्ट कर लोगों की कमर तोड़ी।  देश में कालाधन नहीं आया। जीएसटी से व्यापारी बर्बाद हुए।

प्रियंका ने कहा-  देश ने कभी अहंकार को माफ नहीं किया, दुर्योधन के घमंड का नाश हुआ था

प्रियंका ने कहा, भाजपा नेता कभी भी प्रचार में ये बात नहीं करते कि उन्‍होंने अपने वादे क्‍यों पूरे नहीं किए, बस वो दूसरी बातों के बारे में कहते रहते हैं। भाजपा अपनी असफलता छुपा रही है। अहंकार किसी का नहीं टिका। इतिहास गवाह है। महाभारत में भी दुर्योधन का अहंकार का नाश हो गया। 

प्रियंका ने कहा कि देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। जब भगवान श्रीकृष्ण उन्हें समझाने गए तो उनको भी दुर्योधन ने बंधक बनाने की कोशिश की। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है... का जिक्र भी कांग्रेस महासचिव ने किया। हमारी देश की जनता में बहुत विवेक है, यह विवेक कोई नया नहीं है यह बहुत पुराना है। जनता को भाजपा गुमराह नहीं कर सकती है। कांग्रेस ये चुनाव मुद्दों पर लड़ रही है। ये चुनाव सच्‍चाई पर लड़ रही है।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने एक घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें सबसे बड़ी योजना न्‍याय योजना है। देश के गरीब आदमी को 72 हजार रुपये सालाना मिलेगा। मोदी जी ने गिने चुने उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए। इस सरकार ने कुछ नहीं किया।

प्रियंका गांधी ने भव्य बिश्‍नोई की भी खूब तारीफ की।  उन्‍होंने कहा कि भव्‍य मेेरे बच्‍चों केे स्‍कूल में पढ़ते थे।  मैं उनको देखकर अपने बच्चों से पूछती थी ये लायक बच्चा काैन है, जिसको इतने पुरस्कार मिलते हैं। प्रियंका ने हरियाणा से अपना गहरा जुड़ाव बताया। उन्‍होंने कहा कि मेरी बेटी हरियाणा के लिए बास्‍केटबॉल खेलती है। वह हरियाणा की टीम में है। 

हिसार में रैली में मौजूद लोग।

बोलीं- यह चुनाव देश को मजबूत करने का मौका  

इससे पहले, अंबाला के गांधी मैदान में आयोजित रैली मेंं प्रियंका गांधी ने विरोधियों पर जमकर वार किए।प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश हो रही है। नागरिक हितों को सुरक्षित रखने वाले तंत्र से छेड़छाड़ हो रही है। उन्होंने लोगों से रोजगार, विकास, किसान व सर्वसमाज के हितों के मद्देनजर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.