सुनरिया जेल में बाबा के कारण हुई बगावत, परेशान हड़ताल पर गए कैदी
सुनरिया जेल में डेरा प्रमुख के होने से कैदियों को परेशानी हो रही है। कैदी जेल में हड़ताल करने जा रहे हैं। उन्होंने जेल प्रशासन में कई आरोप भी लगाए हैं ...और पढ़ें

जेएनएन, रोहतक। डेरा प्रमुख गुरमीत के जेल में आने से अन्य कैदियों और बंदियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अदालत में पेशी पर आए हत्या के एक आरोपी ने बताया कि जेल में उन्हें जो सुविधाएं पहले दी जा रही थी। अब वह नहीं दी जा रही है।
कैदियों का आरोप है कि उन्हें खाना तक समय पर नहीं दिया जा रहा है। बंदी ने अपने अधिवक्ता से बताया कि जेल के अंदर 13 बंदी और कैदी तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश साहरण ने बताया कि कारौर निवासी अनिल उसका क्लाइंट है। वह सुनारिया जेल में हत्या के मामले में बंद है। शुक्रवार को उसकी नरिंद्र कौर की अदालत में पेशी थी।
वह दोपहर के समय पेशी पर आया तो अनिल से कोर्ट रूम में अधिवक्ता की बातचीत हुई। 25 अगस्त को गुरमीत सुनारिया जेल में आया था। एक पूरी की पूरी बैरक को खाली करा लिया गया था। जिसमें अनिल समेत अन्य 12 बंदी व कैदी थे। जिस बैरक में अनिल को रखा गया है। वहां न तो कंबल है, न चादर। नीचे बिछाने के लिए कोई कपड़ा भी नहीं है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।