Move to Jagran APP

सुबह कोहरे ने किया जन जीवन प्रभावित, दिन में खिली धूप

बारिश के चार दिन बाद रविवार को कोहरे की अचानक दस्तक ने जन-

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 06:21 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 06:19 AM (IST)
सुबह कोहरे ने किया जन जीवन प्रभावित, दिन में खिली धूप

जागरण संवाददाता, रोहतक : बारिश के चार दिन बाद रविवार को कोहरे की अचानक दस्तक ने जन-जीवन प्रभावित कर दिया। कोहरे के चलते नजदीक का भी मुश्किल से नजर आ रहा था। ऐसे में लोगों को अपने कार्य निपटाने के में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

कोहरे के कारण लोगों को 50 मीटर दूर का भी नजर नहीं आ रहा था। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट बनी रही। हालांकि दोपहर में धूप खिलने पर लोगों को कोहरे से राहत मिली। शाम के समय हवा चलने लोगों को फिर से हल्की सर्दी का अहसास होने लगा। अल सुबह ही छाने लगा कोहरा करीब दस बजे तक छाया गया। कोहरे के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई और सुबह के समय अनेक दैनिक कार्य देरी से हुए। वहीं, सड़कों पर वाहनों की गति धीमी बनी रही और दिन में ही लाइट जलाकर चलते देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, रविवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सोमवार से तापमान में वृद्धि भी होने लगेगी। एक सप्ताह में आठ डिग्री तक तापमान में वृद्धि के आसार बने हुए हैं और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.