Move to Jagran APP

एनएचएम कर्मचारियों ने तीन दिन और बढ़ाई हड़ताल, भूख हड़ताल जारी

जागरण संवाददाता रोहतक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को तीन दिनों

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 08:11 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 08:11 PM (IST)
एनएचएम कर्मचारियों ने तीन दिन और बढ़ाई हड़ताल, भूख हड़ताल जारी
एनएचएम कर्मचारियों ने तीन दिन और बढ़ाई हड़ताल, भूख हड़ताल जारी

जागरण संवाददाता, रोहतक : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को तीन दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। साथ ही भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की आगे की रणनीति को लेकर शुक्रवार को फैसला लिया जाएगा। सीएमओ द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

loksabha election banner

बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि नोटिस से डरने वाले नहीं हैं, किसी भी हाल में मांगें पूरी न होने तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी। बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।

पांच फरवरी से मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। कर्चमारियों की हड़ताल के बाद भी उनकी मांगों की ओर सरकार ने कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया है। जिसके चलते कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। पूर्व में दी गई चेतावनी के अनुसार कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को समाप्त होनी थी, लेकिन सरकार ने वार्ता के लिए कर्मचारियों को नहीं बुलाया। जिसके चलते कर्मचारियों ने अब तीन और दिन के लिए हड़ताल को बढ़ा दिया है। वहीं 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे दस कर्मचारियों की भूख हड़ताल को लेकर शुक्रवार को फैसला लिया जाएगा। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दिनेश सैनी ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता के चलते कर्मचारियों ने तीन दिन के लिए हड़ताल बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को धरने में जितेंद्र, डा. रिषभ, राजेश, राजकुमारी, संगीता, नरेश, सचिन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.