विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने घर बुलाकर 14 साल की लड़की का कराया दुष्‍कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 18 Jun 2017 11:51 AM (IST)

राेहतक के कलानौर क्षेत्र में एक महिला ने अपने पड़ोस में रहनेवाली 14 साल की लडकी को अपने घर बुलाया। ...और पढ़ें

महिला ने घर बुलाकर 14 साल की लड़की का कराया दुष्‍कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज
महिला ने घर बुलाकर 14 साल की लड़की का कराया दुष्‍कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज

जेएनएन, रोहतक। जिले के कलानौर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 साल की लड़की  के साथ पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने अपने गांव के ही एक युवक से दुष्कर्म करा दिया। जब लड़की चार माह की गर्भवती हो गई तो उसने परिजनों को आपबीती बताई। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने युवक व महिला के खिलाफ पोक्सो एक्ट व जान से धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

लड़की के गांव के पांच-छह लोग शनिवार को कलानौर थाने में पहुंचे और उनको पूरा मामला बताया। एसएचओ ने उनको महिला थाने में भेज दिया। यहां पर पुलिस ने नाबालिग के बयान लिए। लड़की ने बताया कि करीब चार माह पूर्व उसके पड़ोस में रहने वाली सीमा पत्नी संजय ने उसे अपने घर पर किसी काम के बहाने बुलाया। जब वह उनके घर पहुंची तो वहां पर गांव का ही 26 वर्षीय अशोक मौजूद था।

यह भी पढ़ें: पिता के ड्यूटी जाते ही युवक नाबालिग लड़की से करता रहा दुष्कर्म

लड़की का आरोप है कि सीमा ने उसको अशोक के साथ एक कमरे में बंद कर दिया। इस पर उसने चिल्लाने का प्रयास किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया गया। इसके बाद अशोक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अशोक ने धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसकी और उसके परिवार की हत्या कर दी जाएगी। शुक्रवार को अचानक लड़की रोने लगी, जिसके बाद परिजनों के पूछने पर उसने आपबीती बता दी। अब पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने लड़की के बयान दर्ज करा दिए है। वहीं देर रात उसका मेडिकल भी करा दिया है।

वीडियो क्लिप बनाने और सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी

लड़की ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद उसे धमकी दी गई कि सीमा ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली है। यदि उसने किसी को बताया तो उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी गई। बाद में उसे पता चला कि उसकी कोई वीडियो नहीं बनाई गई थी।

यह भी पढ़ें: भारत- पाक फाइनल मैच को लेकर रिट्रीट सेरेमनी में दिखा जोश

--------

'' नाबालिग लड़की के बयानों पर महिला सीमा और युवक अशोक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा। यदि लड़की के परिजन चाहेंगे कि उसका गर्भपात कराना है तो उसका गर्भपात कानूनी रूप से करा दिया जाएगा।

                                                                                         - इंस्पेक्टर गरिमा, महिला थाना एसएचओ।