Move to Jagran APP

नगर निगम कर्मचारियों ने शुरू की क्रमिक हड़ताल

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम रोहतक के गेट पर सुबह दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 08:05 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 08:05 AM (IST)
नगर निगम कर्मचारियों ने शुरू की क्रमिक हड़ताल

जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम रोहतक के गेट पर सुबह दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। 31 सदस्यों को अशोक दुलगच जिला प्रधान इकाई, प्रधान संजय बिड़लान, श्रवण बोहत महासचिव, विक्की बिड़लान कोषाध्यक्ष ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित करके सभी कर्मचारी साथियों को सायं तक भूख हड़ताल पर बैठे रहने के लिए उत्साहित किया।

loksabha election banner

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की मांगों का समर्थन किया। सरकार से मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द से जल्द लागू करना चाहिए ताकि जनता को कोई परेशानी न हो, क्योंकि कर्मचारी भी जनता का एक हिस्सा है परंतु हरियाणा सरकार कर्मचारियों को कुछ मानती ही नहीं सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू करने पर उतारू है। सभी सरकारी विभागों का निजीकरण करने पर लगी है इस समय जब लोग कोरोना महामारी से बचने के लिए लगे हैं। चेतावनी दी है कि कर्मचारियों की मांगों को जल्द ही लागू नहीं किया तो 29 और 30 जून को दो दिन का सामूहिक अवकाश लेकर कामकाज ठप करेंगे। अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को फिर भी लागू नहीं किया तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेश का कर्मचारी छह से आठ जुलाई को तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.