विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक बेटी की शादी के लिए जुटाए रुपये चोरी, दुकान का शीशा उतारकर तीन लाख साठ हजार रुपये पर किया हाथ साफ

Published: Thu, 29 Jan 2026 12:54 PM (IST)

गांव गिझी में एक परचून दुकानदार राधेश्याम की दुकान से चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखे 3.60 लाख ...और पढ़ें

गिझी में परचून दुकान से बेटी की शादी के लिए रखे लाखों रुपये चोरी।

गिझी में परचून दुकान से बेटी की शादी के लिए रखे लाखों रुपये चोरी।

HighLights

  1. गिझी में दुकानदार के 3.60 लाख रुपये चोरी हुए

  2. बेटी की शादी के लिए बचाए थे ये पैसे

  3. सांपला क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं

संवाद सहयोगी, सांपला। गांव गिझी में परचून दुकानदार राधेश्याम पुत्र रामभज की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान के पीछे के दरवाजे का शीशा उतारकर अंदर घुसे और बेटी की शादी के लिए रखे गए करीब तीन लाख साठ हजार रुपये चोरी कर ले गए।

पीड़ित के अनुसार, उसने उधारी के पैसे और भैंस बेचकर मिले रुपये एक बैग में रखकर दुकान में टांग दिए थे। 27 जनवरी की सुबह चोरी का पता चला। बैग में नकदी के साथ एफडी सर्टिफिकेट, आधार, पैन कार्ड, चेक बुक व अन्य जरूरी कागजात भी थे।

सूचना पर थाना सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट टीम व डाग स्क्वायड को बुलाया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सांपला और आसपास के गांवों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। दुकानों, घरों और प्रतिष्ठानों को चोर निशाना बना रहे हैं। हाल के अधिकांश मामलों में लाखों रुपये की नकदी व कीमती सामान चोरी हुआ है, लेकिन अभी तक किसी भी बड़े मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।

लगातार बढ़ रही वारदातों से ग्रामीणों में भय का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।