मॉडल स्कूल के छात्र पारस ने खेलो इंडिया में जीता रजत पदक
फोटो संख्या 1 जागरण संवाददाता रोहतक असम के गुवाहाटी में खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के छात्र पारस हुड्डा ने तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। पारस ने अंडर-17 में भाग लिया। मेडल जीतकर विद्यालय पहुंचने पर विजेता का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर मॉडल एजुकेशन सो
जागरण संवाददाता, रोहतक : असम के गुवाहाटी में खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के छात्र पारस हुड्डा ने तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। पारस ने अंडर-17 में भाग लिया। मेडल जीतकर विद्यालय पहुंचने पर विजेता का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त आरएस वर्मा ने बधाई संदेश भेजकर पारस के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता व सचिव राजेश सहगल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा हमें पारस की उपलब्धि पर गर्व है। प्रधानाचार्या डा. अरुणा तनेजा ने कहा पारस हमेशा ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करता है। विजेता ने अपनी कामयाबी का श्रेय प्रधानाचार्या व शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा इस उपलब्धि को प्राप्त करने में पिता सतीश कुमार व माता उषा का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर उपप्रधानाचार्या अनीता मलिक व शिक्षक मौजूद रहे।