रोहतक में तेज रफ्तार कार ने किसान को मारी टक्कर, मौके पर मौत
महम क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 52 वर्षीय किसान विरेंद्र की मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1794421721930_m.webp)
हादसे में किसान की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
महम में तेज रफ्तार कार ने किसान को टक्कर मारी।
52 वर्षीय किसान विरेंद्र की मौके पर ही मौत हुई।
पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी, जांच जारी।
संवाद सहयोगी, महम। क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। फिलहाल शहर थाने की पुलिस केस दर्ज कर दुर्घटना के बाद भग गए कार चालक की तलाश में जुट गई है।
मृतक की पहचान खरकड़ा के 52 वर्षीय विरेन्द्र के रूप में हुई है।
इस बारे में राहुल ने बताया कि मंगलवार रात उसके पिता विरेंद्र ट्रैक्टर के पीछे ट्राला जोड़कर सिसर-महम रोड पर साइड में खड़ा किए हुए थे। इसमें कंबाइन हार्वेस्टर लोड होनी थी। करीब 9 बजे सिसर की तरफ से आई तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने ट्राले के पीछे खड़े उनके पिता को टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में महम के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े स्वजनों ने बताया कि आरोपित कार चालक ने भागने का प्रयास किया था, लेकिन मौके पर मौजूद एक युवक ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद वह अस्पताल से मौके का फायदा उठाकर भाग गया। बताया यह भी जा रहा है कि आरोपित कार चालक नशे की हालत में था। विरेंद्र के चाचा रामचंद्र ने बताया कि दो बेटों का पिता विरेंद्र खेती करके परिवार को पाल रहा था। बड़े बेटे राहुल की जल्द ही शादी करने वाला था।