Move to Jagran APP

नगर निगम चुनाव के बाद लोकसभा, अब किलोई जीतने का लक्ष्य : ग्रोवर

जागरण संवाददाता रोहतक सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि रोहतक में नगर निगम

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 07:51 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 07:51 PM (IST)
नगर निगम चुनाव के बाद लोकसभा, अब किलोई जीतने का लक्ष्य : ग्रोवर
नगर निगम चुनाव के बाद लोकसभा, अब किलोई जीतने का लक्ष्य : ग्रोवर

जागरण संवाददाता, रोहतक : सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि रोहतक में नगर निगम चुनाव जीता। लोकसभा चुनाव में कमल खिलाया अब विधानसभा में जिला की सभी चार सीटों पर जीतने का संकल्प लिया है। वे शुक्रवार को हुडा कांप्लेक्स स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रोहतक लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद डा. अरविद शर्मा को भी उन्होंने जीत की बधाई दी।

loksabha election banner

सहकारिता मंत्री ग्रोवर ने कहा कि रोहतक में 1971 में जनसंघ ने दीपक के निशान पर जीत हासिल की थी। अब डा. अरविद शर्मा ने यहां से जीतकर कमल खिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का सुपड़ा साफ हो गया है, इसलिए सरकार की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर जनता ने प्रचंड बहुमत देकर अपनी मुहर लगाने का काम किया है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 72 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत हुई है। पांच माह बाद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का 72 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रहेगा। पार्टी मेहनत पूरी 90 सीटों पर करेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 2016 में रोहतक को जलाया, जनता ने वोट की चोट पर उनका हिसाब कर दिया है। अब परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति खत्म होकर विचारधारा की राजनीति शुरू हो गई है। चुनाव हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, जनता का विश्वास जीतना जरूरी : अरविद शर्मा

नवनिर्वाचित सांसद डा. अरविद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने केंद्र व भाजपा की विकास की नीतियों पर मुहर लगाई है। केंद्र की भाजपा सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा को मजबूत करने व आंतकवाद को समाप्त करने के लिए सख्त कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि चाहे पंचायत, निगम या फिर लोकसभा चुनाव हो हर चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, बखूबी व ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे। लोगों की समस्या के समाधान व क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रोहतक लोकसभा क्षेत्र की जनता की जीत है और इसके लिए मतदाता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा के केंद्र में पीएम मोदी व प्रदेश में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व पर जनता ने विश्वास जताया और लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार विरोधी फैक्टर नहीं है, इसका फायदा भी चुनाव में दिखा। डा. अरविद शर्मा कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र बादली में हार होने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आवाज संसद में उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय बंसल, शमशेर खरकड़ा, रामकरण हुड्डा, डा. रीटा शर्मा, शमशेर खरक, अनिता बुधवार, पूर्व विधायक सरिता नारायण, कांता देवी, चेतना अरोड़ा, नवीन नैन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.