संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थायी सदस्यता पर दिया व्याख्यान
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के राजनीतिक विज्ञान विभाग में संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस पर चेंजिग रोल ऑफ यूनाइटेड नेशंस इन पोस्ट कोविड ऐरा विषय पर व्याख्यान हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 09:56 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 09:56 AM (IST)
जासं, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के राजनीतिक विज्ञान विभाग में संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस पर चेंजिग रोल ऑफ यूनाइटेड नेशंस इन पोस्ट कोविड ऐरा विषय पर ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र शर्मा संयुक्त राष्ट्र संघ के महत्व की जानकारी दी। प्रो. राजेंद्र ने संयुक्त राष्ट्र संघ के सामने आने वाली चुनौतियों, भारत की स्थायी सदस्यता की जरूरत पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर प्रो. रणबीर सिंह गुलिया, डा. ज्योति, डा. ममता व डा. प्रदीप कुमार ने भी विचार रखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें