डीएवी शताब्दी स्कूल में मनाया गया जन्माष्टमी
कलानौर : डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल कलानौर में जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्र
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 06:59 PM (IST)
कलानौर : डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल कलानौर में जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेश भाटिया व स्कूल ¨प्रसिपल नीरू अरोडा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद स्कूल परिसर में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा की जाने वाली आर्गेनिक बिना रसायन वाली खेती का उद्धाटन किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने कृष्ण की मनमोहक झाकियां निकाली। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने दही मटकी फोड़ का प्रदर्शन किया भी किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, सचिन मिगलानी, गुलाब ¨सह, शशि सुरलिया, गुलु शर्मा, ¨वपी आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें