Move to Jagran APP

विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का सदस्य बनना गर्व की बात : कृषि मंत्री

संवाद सहयोगी महम कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के रूप में

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 08:46 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 08:46 PM (IST)
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का सदस्य बनना गर्व की बात : कृषि मंत्री
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का सदस्य बनना गर्व की बात : कृषि मंत्री

संवाद सहयोगी, महम : कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का सदस्य बनना हर कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है। वे बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता सेनानी बद्री प्रसाद काला सामुदायिक केंद्र में भारतीय जनता पार्टी महम के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कर रहे थे। कृषि मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों में भारी जीत का मूलमंत्र देते हुए कहा कि महम विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार वोटों से जीत दर्ज करनी है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी जिला के सभी बूथों पर जीत के साथ चारों विधानसभा क्षेत्रों में विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनैतिक संगठन है, जहां पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी के बराबर सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने राजनीतिक करवट ली है और प्रदेश में भाजपा परिवार तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने कार्यक्रम में पार्टी के सदस्यता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए जजपा पार्टी के हलका अध्यक्ष अशोक कुमार व सतप्रकाश बिसला को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि पार्टी मे शामिल होने वाले लोगों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर शमशेर खरकड़ा, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, नगरपालिका चेयरमैन फतेह सिंह, मंडलाध्यक्ष सतबीर भराण, राजेश बेडवा, ब्लाक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि समुंद्र सिंह, बसंत लाल गिरधर, महेंद्र निंदाना सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.