वेबिनार में महिलाओं के संपत्ति अधिकारों की दी जानकारी
एमडीयू के विधि विभाग की ओर से प्रॉपर्टी राइट्स ऑफ वीमन इन इंडिया लुकिग फॉर रियल इंपावरमेंट विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 07:45 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 07:45 AM (IST)
रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के विधि विभाग की ओर से प्रॉपर्टी राइट्स ऑफ वीमन इन इंडिया लुकिग फॉर रियल इंपावरमेंट विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। गुरु गोबिद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि, नई दिल्ली के प्रो. एम अफजल वानी ने बतौर की-नोट स्पीकर व्याख्यान दिया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हाल ही के फैसलों का हवाला देते हुए भारत में महिलाओं के संपत्ति अधिकारों पर विस्तृत जानकारी दी। धार्मिक आधार पर बांटे गए कानूनों का विचार-विमर्श किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डा. कविता ढुल, डा. योगेंद्र सिंह, डा. रिषभ यादव, ईशानी गोयल आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें