Move to Jagran APP

पश्चिमी यूपी और देहरादून में गिरोह तैयार कर रहा है हरियाणा का ईनामी बदमाश अशोक डोगा

हरियाणा का कुख्‍यात बदमाश अशोक डोगा अब पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश व देहरादून में अपना गिरोह बनाने की कोशिशों में लगा है। हरियाणा में उस पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 11:25 AM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 11:25 AM (IST)
पश्चिमी यूपी और देहरादून में गिरोह तैयार कर रहा है हरियाणा का ईनामी बदमाश अशोक डोगा
पश्चिमी यूपी और देहरादून में गिरोह तैयार कर रहा है हरियाणा का ईनामी बदमाश अशोक डोगा

रोहतक, [विनीत तोमर]। हरियाणा पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका 50 हजार रुपये का ईनामी बदमाश अशोक डोगा अब पश्चिमी यूपी और देहरादून में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहा है। वह वहां अपना गिरोह बनाने में जुटा है। इसके लिए वह लगातार वहां के युवाओं से संपर्क कर उन्हें अपने साथ जोड़ रहा है और वहीं की आइडी का नंबर भी इस्तेमाल कर रहा है। सीआइए-1 द्वारा रिमांड पर लिए गए गिरोह से पांच सदस्यों से पूछताछ के बाद यह पर्दाफाश हुआ है।

loksabha election banner

रोहतक पुलिस की मोस्टवांटेड सूची में बलियाणा गांव का रहने वाला कुख्यात अशोक डोगा टॉप पर है। उस पर रोहतक पुलिस की तरफ से 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। पिछले कुछ समय से अशोक डोगा की सक्रियता रोहतक में नहीं था, लेकिन 29 अक्टूबर को हिसार रोड स्थित शराब के एल-1 गोदाम पर हुई डकैती को इस गिरोह ने अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली।

37 लाख की इस लूट में गिरोह के कई सदस्य शामिल रहे। लूट के लिए पूरी रेकी खुद अशोक डोगा ने की थी। बाद गिरोह के कई सदस्य सोनीपत पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। इसमें से पांच सदस्यों को सीआइए-1 की टीम ने रिमांड पर ले रखा है। जांच पड़ताल के बाद सामने आया है कि जिन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है वे हरियाणा के ही मूल निवासी हैं, लेकिन गिरोह को मजबूत बनाने के लिए उसमें से कुछ सदस्य खुर्जा और कुछ देहरादून में रह रहे थे। दरअसल, अशोक डोगा हरियाणा के साथ अब पश्चिमी यूपी और देहरादून में अपने पैर पसार रहा है। इसके लिए वहां के युवाओं से संपर्क कर गिरोह को मजबूत बनाया जा रहा है।

पुलिस को चकमा देने में माहिर है डोगा

कुख्यात अशोक डोगा पर सांपला, शिवाजी कॉलोनी, सिटी थाना और अर्बन एस्टेट समेत अन्य थानों में भी हत्या और लूट समेत कई मामले दर्ज है। अशोक डोगा पुलिस को चकमा देने में इतना माहिर है कि उसकी लोकेशन पिछले कुछ समय से रोहतक क्षेत्र में ही मिल रही है, लेकिन फिर भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा। शराब के एल-1 गोदाम में भी डकैती से पहले डोगा ने ही रेकी की थी। उस समय भी उसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

गिरोह के सदस्यों पर है दर्ज हैं ये केस

- मदीना गांव के रहने वाले आरोपित पवन उर्फ पोना पर सोनीपत के मुरथल, बरौदा और रोहतक के पीजीआइ थाने में हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज है।

- हिसार के सूर्य नगर निवासी रङ्क्षवद्र उर्फ गोलू पर मुरथल, यमुनानगर, हिसार सिटी थाना, एचटीएम हिसार और सिविल लाइन थाना हिसार में कई मुकदमे है।

- सोनीपत के आहुलाना गांव निवासी कृष्ण उर्फ गाठा पर मुरथल, बरौदा और पीजीआइ थाने में केस दर्ज।

- बलियाणा निवासी रङ्क्षवद्र उर्फ बौरी पर मुरथल, जनकपुरी दिल्ली, बरौदा और हिसार के लाडवा थाने में मामले दर्ज है।

- ङ्क्षरडाना गांव निवासी रौनक उर्फ काला पर जनकपुरी दिल्ली और अर्बन एस्टेट रोहतक में केस दर्ज है।

गिरोह के सदस्य खुर्जा और देहरादून में रह रहे थे, जो शराब गोदाम में डकैती डालने के लिए आए थे। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। इसमें काफी जानकारी सामने आ रही है।

- एएसआई विनोद, जांच अधिकारी सीआइए-1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.