रोहतक में महिला RPF ने ट्रेन से गिरते यात्री को बचाया, 200 मीटर तक लगाई दौड़; बहादुरी पर रेलवे ने किया सम्मानित
रोहतक रेलवे स्टेशन पर एक महिला आरपीएफ कांस्टेबल मनीषा ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे एक यात्री ...और पढ़ें
-1791978185076_m.webp)
महिला RPF मनीषा को सम्मानित करते। फोटो जागरण
HighLights
महिला कांस्टेबल मनीषा ने दिखाई अदम्य साहस और सूझबूझ।
चलती ट्रेन में चढ़ते यात्री की जान बचाई, 200 मीटर दौड़ी।
मनीषा को बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया, मिठाई खिलाई।
जागरण संवाददाता, रोहतक। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक यात्री हादसे का शिकार होते-होते बच गया। ड्यूटी पर तैनात महिला आरपीएफ कांस्टेबल मनीषा ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए यात्री को बचाने का प्रयास किया।
यात्री के दोनों पैर प्लेटफार्म और ट्रेन के पायदान के बीच फंस गए थे। मनीषा ने तुरंत उसका कालर पकड़ लिया और ट्रेन के साथ करीब 200 मीटर तक दौड़ती रही।
घटना को देखते हुए मुख्य टिकट निरीक्षक पवन कुमार ने ट्रेन के गार्ड यानी ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर गाड़ी रुकवाई। इससे यात्री की जान बचाने में मदद मिली। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने मनीषा के साहस की सराहना की।
विशेष ड्यूटी पर तैनात सीएमआइ संजीव सहगल, स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना, आरपीएफ प्रभारी आरसी मीना और एसआइ जसवीर सहित अन्य कर्मचारियों ने महिला कांस्टेबल की बहादुरी की प्रशंसा की।
मनीषा को किया गया सम्मानित
इस साहसिक कार्य के लिए मनीषा को 1100 रुपये और एक बहुमूल्य कलम देकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि मनीषा की तत्परता और साहस ने एक यात्री की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
यह घटना चलती ट्रेन में चढ़ने के जोखिम को भी उजागर करती है। यात्रियों को हमेशा ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ना और उतरना चाहिए।
यह भी पढ़ें- मामन की बहू और हरियाणवी अंदाज... कौन हैं कविता नांदल? नवरात्र में माता के जगराते से मिली पहचान, देशभर से आ रहा बुलावा
