इनेलो नेता अभय चौटाला के स्थान पर वकील हुए कोर्ट में पेश
महम कांड में शुक्रवार को सेशन जज एएस नारंग की कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला के स्थान पर उनके वकील विनोद अहलावत कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने बहस के लिए एक अक्टूबर की तारीख दी है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : महम कांड में शुक्रवार को सेशन जज एएस नारंग की कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला के स्थान पर उनके वकील विनोद अहलावत कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने बहस के लिए एक अक्टूबर की तारीख दी है।
मामले के अनुसार 27 फरवरी 1990 को महम विधानसभा का उप चुनाव था। इस दौरान वहां पर फायरिग हो गई थी। इसमें भिवानी के खरक जाटान गांव निवासी रामफल के भाई हरिसिंह की मौत हो गई थी। इस प्रकरण में इनेलो नेता अभय चौटाला, पूर्व डीआइजी शमशेर सिंह अहलावत, करनाल के पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र, भिवानी के डीएसपी रहे सुखदेव राज राणा समेत कई के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। यह मामला तभी से कोर्ट में विचाराधीन है।
शुक्रवार को मामले पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन उनके वकील विनोद अहलावत कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में रिप्लाई देने के लिए समय मांगा। इसके बाद कोर्ट ने बहस के लिए आगामी तारीख दे दी है।