सुबह और रात में धुंध बढ़ा रही परेशानी
धुंध लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। सुबह के अलावा रात में भी धुंध परेशानियां बढ़ा रही है। ²श्यता शून्य होने के चलते हादसों का भय बना हुआ है।
जागरण संवाददाता, रोहतक :
धुंध लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। सुबह के अलावा रात में भी धुंध परेशानियां बढ़ा रही है। ²श्यता शून्य होने के चलते हादसों का भय बना हुआ है। धुंध के चलते ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में बाजारों में ग्राहक भी कम पहुंच रहे हैं। दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को भी सर्दी ने खूब कंपकंपाया। सुबह घनी धुंध छाई रही। जिसके चलते राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय व रात को धुंध छाने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में घर से बाहर जाते समय अतिरिक्त एहतियात बरतने की जरूरत है। वहीं, जिला उपायुक्त की ओर से भी अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार सुबह से ही छाई रही धुंध व सर्दी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ। लोगों के दैनिक कार्य देरी से शुरू हुए। लेकिन दोपहर बाद कुछ समय के लिए गुनगनी धूप खिली तो लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन शाम को सर्दी फिर से बढ़ गई और शीत लहर ने लोगों की परेशानियां फिर से बढ़ा दी। हालांकि फसलों के लिए यह धुंध फायदेमंद मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दिनों में मौसम में बदलाव के आसार अभी नहीं है।