बच्चों को बताया हरियाली का महत्व
जागरण संवाददाता, रोहतक : पेड़ों को मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट। इसी सोच के साथ
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Dec 2017 06:07 PM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 06:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रोहतक :
पेड़ों को मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट। इसी सोच के साथ एचडी पब्लिक स्कूल बहुअकबरपुर में ग्रीन डे बहुत धूमधाम से मनाया गया। सभी विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, संवाद-वाचन व नृत्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से सभी को हरियाली का महत्व बताया। हरा रंग विश्वास, समृद्धि व खुशहाली का प्रतीक है। भारतीय दर्शन शास्त्र के अनुसार हरा रंग स्थिर और त्योहारों का प्रतीक है। अंत में निदेशक प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापिकाओं व विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की और सभी विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें