वर्णिका सर्तक नहीं होती तो हो सकती थी बड़ी घटना : प्रेमलता
जागरण संवाददाता, रोहतक : अपनी बेबाक बयानबाजी के चर्चित उचाना से भाजपा विधायक विधायक एवं कें
जागरण संवाददाता, रोहतक : अपनी बेबाक बयानबाजी के चर्चित उचाना से भाजपा विधायक विधायक एवं केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र ¨सह डूमरखां की पत्नी ने चंडीगढ़ में वर्णिका प्रकरण में अपनी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर वर्णिका सर्तक नहीं होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि युवक शराब के नशे में थे। प्रेमलता शनिवार को सांपला में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। सरकार के प्रति पहले से हमलावर विपक्षी दलों के लिए प्रदेशाध्यक्ष बराला के बेटे के खिलाफ भाजपा विधायक का यह बयान उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
विधायक प्रेमलता ने कहा कि वर्णिका तो रात को अपनी नौकरी करके घर लौट रही थी। ऐसे में उनका युवकों द्वारा नशे में पीछा करना अपराध को दस्तक देना था। संयोग से लड़की सतर्क थी, जिसके कारण कोई बड़ा घटना नहीं हो सकी। लड़की सतर्क नहीं होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। यह घटना तो एक तरह से ¨पक फिल्म का रिमेक था।
उन्होंने कहा कि यह गनीमत थी कि लड़की ने खुद को बचा लिया। अन्यथा दोनों युवक शराब के नशे में थे और जवानी का जोश भी था। उन्होंने कहा कि लड़कियों को आजादी होनी चाहिए। समाज में इस तरह की घटनाएं लड़कियों की आजादी में बाधा उत्पन्न करती है। चंडीगढ़ में यह घटना ¨पक फिल्म की स्टोरी की तरह है। कानून अपना काम कर रहा है और युवती को निसंदेह न्याय मिलेगा।