हिसार में 25 मार्च को दिखाएंगे रैली कैसी होती है : जय¨हद
जागरण संवाददाता, रोहतक आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय¨हद ने कहा कि भाजपा के रा
जागरण संवाददाता, रोहतक
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय¨हद ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राज्य सरकार को 25 मार्च को हिसार में दिखाएंगे रैली कैसी होती है। रैली को हरियाणा बचाओ नाम दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल रैली को संबोधित करेंगे। जय¨हद शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि आमजन तक आम आदमी पार्टी की विचारधारा और दिल्ली में किए गए कार्यों को घर-घर पर पहुंचाने का काम किया जाएगा। जय¨हद ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के 10 करोड़ को पानी की तरह बहा कर 10 हजार लोग भी नहीं जुटा सकी। भाजपा ने जहां 500 से 1000 रुपये लेकर लोगों को रैली में ले जाने का काम किया है। आम आदमी पार्टी आम जनता के मुद्दे को लेकर हिसार में रैली करेगी। जय¨हद ने कहा कि जनता भाजपा को सिरे से नकार चुकी है, कांग्रेस और इनेलो अपने परिवारवाद में उलझी पड़ी है। हरियाणा की जनता के सामने आम आदमी पार्टी एक मात्र राजनीतिक विकल्प क्योंकि आम आदमी पार्टी मुद्दों की राजनीति कर रही है और जनता के हित के मुद्दे विपक्ष में न होते हुए भी उठा रही है। जय¨हद ने कहा कि हरियाणा में 25 मार्च को हिसार में पुराना कॉलेज ग्राउंड में “हरियाणा बचाओ रैली'' की जाएगी। हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं पर आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर हरियाणा बचाओं रैली का न्योता देंगे व प्रदेश की जनता से आह्वान करते है कि वो भ्रष्ट सरकार व भ्रष्ट तंत्र से हरियाणा को बचाने में आम आदमी पार्टी का सहयोग दे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष, लोकसभा संगठन मंत्री व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।