Move to Jagran APP

मेजबान हरियाणा का दूसरे दिन भी रहा दबदबा

जागरण संवाददाता रोहतक महर्षि दयांनद विश्वविद्यालय के डा. मंगलसेन जिम्नेजियम हॉल में चल रह

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 07:02 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 06:13 AM (IST)
मेजबान हरियाणा का दूसरे दिन भी रहा दबदबा
मेजबान हरियाणा का दूसरे दिन भी रहा दबदबा

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

महर्षि दयांनद विश्वविद्यालय के डा. मंगलसेन जिम्नेजियम हॉल में चल रही जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान हरियाणा का दूसरे दिन भी दबदबा रहा। हरियाणा की महिला व पुरूष टीमों शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने मध्यप्रदेश को हराया तो पुरूष वर्ग में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश पर एक तरफा जीत हासिल की। भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान एवं अर्जुन अवार्डी अनूप कुमार ने प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। हरियाणा एमेच्योर कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता का 16 फरवरी को समापन होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। महिला वर्ग में केरला और बिहार के बीच चल रहे मैच में केरला की कप्तान को फब्तियां कसने पर रैफरी ने ग्रीन कार्ड भी दिखाया। महिला वर्ग के परिणाम

तमिलनाडू उत्तराखंड

40 35

साई दिल्ली

43 21

गोवा मध्यप्रदेश

35 33

महाराष्ट्र विदर्भ

60 12

चंडीगढ़ पोंडूचेरी

50 16

बिहार केरला

44 28

पंजाब ओडिशा

47 24

दिल्ली गुजरात

43 23

हरियाणा मध्यप्रदेश

49 10

महाराष्ट्र केरला-2

43 24

चंडीगढ़ मणिपुर

32 04

पुरूष वर्ग के परिणाम

महाराष्ट्र पोंडूचेरी

57 25

तमिलनाडू त्रिपुरा

51 07

विदर्भ तेलंगाना

33 31

साईं दिल्ली

49 26

गुजरात केरला-2

46 24

हरियाणा हिमाचल प्रदेश

32 18

चंडीगढ़ गोवा

39 30

उत्तरप्रदेश छत्तीसगढ

45 27

महाराष्ट्र मध्यप्रदेश

54 31

केरला-1 मणिपुर

56 16

पंजाब उत्तरखंड

40 36

पश्चिम बंगाल ओडिशा

39 36


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.