75 दूर 15 भी पार नहीं कर पाएगी भाजपा : हुड्डा
रोहतक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा अहंकार मे
जागरण संवाददाता, रोहतक : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा अहंकार में डूबी है और प्रचार कर रही है कि अबकी बार 75 पार करेगी। 18 अगस्त को रोहतक मेला ग्राउंड में होने वाली परिवर्तन महारैली में आपका सहयोग मिला तो भाजपा 15 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। वे रविवार को रोहतक की अनाज मंडी में आयोजित परिवर्तन कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद विधायक, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
हुड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में 13 विधायक सहित करीब 65 पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों को एक साथ मंच पर लाकर कांग्रेस आलाकमान के साथ-साथ भाजपा को भी ताकत का अहसास कराया है। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलचद्र मुलाना और मंच संचालन विधायक गीता भुक्कल ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया की 18 अगस्त को मेला ग्राउंड रोहतक में होने वाली परिवर्तन महारैली के संयोजक पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले विधानसभा चुनाव हुए थे, तब भारतीय जनता पार्टी ने लोगों से 154 वादे किए थे। लोगों को इनसे काफी आशाएं थीं। अब 5 साल बाद फिर से विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन लोगों की आशा अब निराशा में बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन बार हरियाणा को जलाने का काम किया और दूसरों पर दोष मढ़ रहे हैं। उन्होंने कड़ा रुख दिखाते हुए एलान किया कि जब कभी मौका मिला तो जिसने भी हरियाणा को जलाया उसको कब्र से निकाल कर सजा दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मोदी लहर नहीं है, बल्कि इस सरकार ने पांच साल में क्या काम किया है उसकी परीक्षा है। उन्होंने आखिरी में शायराना लहजे में कहा कि 'उसूलों की बात जरूरी है, जिदा रहना है तो जिदा दिखना भी जरूरी है।'
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप