विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेस्ट अफ्रीका में मौत के 50 दिन बाद वतन लौटा हरियाणा के युवक का शव, रोहतक PGI में आज होगा पोस्टमार्टम

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:41 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 01:45 PM (IST)

हरियाणा के भिवानी के 24 वर्षीय मोहित की वेस्ट अफ़्रीका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 50 दिन बाद ...और पढ़ें

युवक मोहित की फाइल फोटो

 युवक मोहित की फाइल फोटो

HighLights

  1. मोहित की वेस्ट अफ़्रीका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।

  2. मर्चेंट नेवी में तैनात था, शव 50 दिन बाद भारत आया।

  3. परिजन मौत के कारण जानने को दोबारा पोस्टमार्टम करा रहे।

जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा के भिवानी के मोहम्मदपुर के 24 वर्षीय युवक मोहित की वेस्ट अफ़्रीका में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसके 50 दिन बाद शव भारत पहुंचा।

मंगलवार को शव को दिल्ली एयरपोर्ट से सीधा रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। जहां स्वजन फिर से पोस्टमार्टम कराएंगे। ताकि मौत के कारण स्पष्ट हो सके।

मोहित मर्चेंट नेवी में तैनात थे और तीन साल से नौकरी कर रहे थे। 13 सितंबर को परिजनों को सूचना मिली थी कि मोहित से जहाज के अंदर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है।

जिसके चलते वह लगातार दो महीने से शव को भारत लाने का प्रयास कर रहे थे। उनका कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। इसलिये वह उसका फिर से पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं ताकि मौत के कारण स्पष्ट हो सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।