Haryana Politics: 'BJP के साथ तो राहुल गांधी भी मिले हैं', कांग्रेस नेता के बयान पर बोले CM नायब सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर हरियाणवी अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी गेल तो राहुल भी मिले हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 17 मार्च को हरियाणा का बजट पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने कुश्ती दंगल में पहलवानों रीतिका हुड्डा व नीतिका की कुश्ती का शुभारंभ करवाया।
जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणवी अंदाज में कहा है कि बीजेपी गेल तो राहुल भी मिले हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री शनिवार को रोहतक के स्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में मत्था टेकने आए थे और मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
इसी बीच एक पत्रकार से राहुल गांधी के बयान को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल किया। जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में कुछ नेता भाजपा के साथ मिले हैं, उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि बीजेपी के साथ तो राहुल भी मिले हुए हैं, आपके पता नहीं है क्या।
17 मार्च को पेश होगा हरियाणा का बजट
एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 17 मार्च को हरियाणा का बजट पेश किया जाएगा। इस बार हरियाणा का बजट कितना बढ़ा है और क्या क्या योजनाएं हैं, इसकी एक-एक फीगर का हरियाणा के लोगों को पता चलेगा।
मुख्यमंत्री ने इससे पहले बाबा मस्तनाथ की समाधि पर पहुंचकर बाबा मस्तनाथ को नमन किया और पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा मस्तनाथ ने समाज को नई दिशा दिखाई, हमें उनके दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना है।
यह भी पढ़ें- लोगों को इलाज में अब नहीं होगी दिक्कत, 705 महिला समेत हरियाणा को मिले 1090 डॉक्टर; CM नायब ने सौंपे नियुक्ति पत्र
पहलवान रीतिका हुड्डा व नीतिका की कुश्ती का शुभारंभ
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुश्ती दंगल में पहुंचकर कुश्ती दंगल में पहलवानों रीतिका हुड्डा व नीतिका की कुश्ती का शुभारंभ करवाया व दोनों खिलाड़ियों को अपने स्वैच्छिक कोष से एक-एक लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की।
उन्होंने कुश्ती में विजेता रही रीतिका हुड्डा व नीतिका को भी अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए कहा कि कुश्ती में एक खिलाड़ी की विजय होती है व दूसरे खिलाड़ी को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की चुनौति मिलती है। उन्होंने कहा कि बाबा मस्तनाथ मठ के सभी कार्यों को सरकार की ओर से पूर्ण करवाया जाएगा।
वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला दिवस पर कई बड़े एलान किए। उन्होंने महिला कर्मचारियों को 25 दिन का अवकाश देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें- 25 दिन का विशेष अवकाश, एक लाख तक ब्याज मुक्त लोन; महिला दिवस पर CM नायब ने किए कई बड़े एलान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।