By Ratan kanwar Edited By: Mohammad Sameer
Updated: Sun, 03 Sep 2023 05:00 AM (IST)
CM दुष्यंत चौटाला बोले- एक देश-एक चुनाव से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विशेषकर क्षेत्रीय दलों को इसका फायदा होगा। इस बिल के लिए 2022 में चुनाव आयोग ने पहले भी जिक्र किया था। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत ने जन नायक जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने गठबंधन को लेकर कुछ भी बोलने से इंकार किया।
संवाद सहयोगी, महम: देश में एक बार फिर से दो तिहाई बहुमत से तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। ये बातें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महम के मोखरा गांव में जन नायक जनता पार्टी के महासचिव हरज्ञान मोखरा के निवास स्थान पर प्रेस को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एक देश-एक चुनाव के पक्ष में दुष्यंत
उन्होंने कहा कि 'एक देश-एक चुनाव' से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विशेषकर क्षेत्रीय दलों को इसका फायदा होगा। इस बिल के लिए 2022 में चुनाव आयोग ने पहले भी जिक्र किया था। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत ने जन नायक जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा की मोखरा गांव से उनका रिश्ता उनके पड़ दादा पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के समय से रहा है, जो आज भी बना हुआ है। उन्होंने गठबंधन को लेकर कुछ भी बोलने से इंकार किया। उन्होंने कहा की सरकार पारदर्शिता से काम कर रही है। इस अवसर पर जुलाना विधायक अमरजीत ढांडा आदि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।