Move to Jagran APP

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने लिया आंदोलन का फैसला, 12 को उपायुक्त कार्यालयों पर होगा घेराव

प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ ने आंदोलन का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 06:20 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 06:20 AM (IST)
हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने लिया आंदोलन का फैसला, 12 को उपायुक्त कार्यालयों पर होगा घेराव
हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने लिया आंदोलन का फैसला, 12 को उपायुक्त कार्यालयों पर होगा घेराव

जागरण संवाददाता, रोहतक: प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ ने आंदोलन का फैसला लिया है। रोहतक में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में फैसला लिया गया है कि आंदोलन के पहले चरण में 12 जनवरी को उपायुक्त कार्यालयों पर आंदोलन होगा। 15 जनवरी को नगर निगम आयुक्तों के कार्यालयों पर झाड़ू प्रदर्शन किए जाएंगे। एकजुट होकर कर्मचारियों से आंदोलन में सहयोग मांगा है।

loksabha election banner

रोहतक स्थित कर्मचारी भवन में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक का संचालन संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा ने किया। आंदोलन की रणनीति बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष शास्त्री ने कहा कि 12 जनवरी को जिला उपायुक्त कार्यालय पर किए जाने वाले घेराव में नगरपालिका, नगर परिषद और नगर निगमों के कर्मचारी बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की उप महासचिव सविता मलिक ने संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आंदोलन का समर्थन किया। बैठक को अन्य के अलावा नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड़, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलिया, उप महासचिव शिवचरण व सुनील चंडालिया, अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिद, महासचिव सुखदेव सिंह, मुख्य संगठनकर्ता राजेश बागड़ी, उप प्रधान सेवाराम, राज्य सचिव शारदा देवी व राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानम ने भी संबोधित किया।

गुरुग्राम, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला और करनाल में होंगे चुनाव

शास्त्री ने कहा कि सरकार ने ग्रुप डी व ग्रुप सी की भर्तियां तो की हैं, लेकिन प्रदेश में एक भी सीवरमैन व सफाई कर्मचारी की नियमित भर्ती न करके कर्मचारी विरोध काम किया है। वहीं, नगर निगमों के प्रधान सहित अन्य पदों के चुनाव भी करवाने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम गुरुग्राम में 30 जनवरी में चुनाव होंगे। सोनीपत व यमुनानगर छह फरवरी और अंबाला शहर 13 फरवरी को चुनाव होगा। करनाल नगर निगम के चुनाव 13 मार्च को करवाने का भी निर्णय लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.