विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा कांग्रेस का वादा- सरकार बनी तो पहली कलम से बहाल होगी ओल्ड पेंशन स्कीम, 2 लाख पदों पर निकलेगी भर्ती

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Sun, 04 Jun 2023 04:37 PM (IST)

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 2024 में सरकार बनते ही दो लाख भर्तियां खोली जाएंगी। ...और पढ़ें

हरियाणा कांग्रेस ने रोहतक में किया कबीर जयंती उत्सव का आयोजन।
हरियाणा कांग्रेस ने रोहतक में किया कबीर जयंती उत्सव का आयोजन।

रोहतक, जागरण संवाददाता। हरियाणा कांग्रेस ने रविवार को रोहतक के ऑल आईटीआई में कबीर जयंती उत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता उपस्थित रहे। यहां भूपेंद्र हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने जनसभा को भी संबोधित किया। दोनों ही नेताओं ने 2024 के लिए कांग्रेस का ब्लूप्रिंट जनता के सामने रखा।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 2024 में सरकार बनते ही दो लाख भर्तियां खोली जाएंगी। हुड्डा ने आगे कहा कि प्रदेश में 2,00,000 पद खाली पड़े हुए हैं, जिनपर हमारी सरकार आने पर भर्ती की जाएगी।

ओल्ड पेंशन स्कीम पर कांग्रेस का वादा

वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि सरकार बनते ही पहली कलम से ओल्ड पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही एक महीने के अंदर-अंदर बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 6,000 रुपये की जाएगी। इसके साथ ही 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।

उदयभान ने कबीर जयंती पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार 100-100 गज के प्लॉट देने का काम फिर से करेगी। इसके अलावा, रोजगार के लिए सरकार में भर्तियां खुलेंगी।

'सरकार ने नौकरी के सारे रास्त बंद किए'

प्रदेश और केंद्र सरकार पर बरसते हुए उदयभान ने कहा कि देश प्रदेश की पहचान किसान, जवान और पहलवानों से थी। किसानों ने एक साल से अधिक समय तक धरना दिया। वहीं अब जवानों को लेकर और शर्मिंदगी होने लगी है, क्योंकि सरकार ने नौकरी के सारे रास्ते ही बंद कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि आज पहलवानों को जिस तरह से घसीटा जा रहा है, उसे जनता सहन नहीं करेगी और अगली बार कांग्रेसी की सरकार ही आएगी। उदयभान कबीरदास के उपदेशों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमें भाईचारे के साथ रहना सिखाया है, जबकि भाजपा समाज को बांटती है।