विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेल में गुरमीत का हुआ बुरा हाल, हनीप्रीत के पकड़े जाने के बाद बाबा हुआ परेशान

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 16 Oct 2017 09:44 AM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2017 02:51 PM (IST)

सुना‍रिया जेल में बंद डेरा सच्‍चा सौदा गुरमीत राम रहीम का बुरा हाल है। हनीप्रीत के पकड़े जाने के बाद ...और पढ़ें

जेल में गुरमीत का हुआ बुरा हाल, हनीप्रीत के पकड़े जाने के बाद बाबा हुआ परेशान
जेल में गुरमीत का हुआ बुरा हाल, हनीप्रीत के पकड़े जाने के बाद बाबा हुआ परेशान

जेएनएन, रोहतक। सुनारिया जेल में सजा काट रहे साध्वी यौन उत्पीडऩ के दोषी गुरमीत राम रहीम का जेल में बुरा हाल है। उसके स्वास्थ्य में हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद से लगातार गिरावट आ रही है। चेहरा पीला पड़ने लगा है और दाढ़ी भी सफेद हो गए हैं। बताया जाता है कि उसे रात को नींद नहीं आ रही और दिन में भी बेचैन  नजर आता है। हनीप्रीत से जब पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर रही थी, तब गुरमीत नंबरदारों से अपडेट लेने का प्रयास करता रहता था। इतना ही नहीं परिजन जब जेल में उससे मिलने पहुंचे तब भी वह इस बारे जानकारी लेता था।

चेहरा पड़ गया पीला और दाढ़ी हो गई सफेद

सूत्रों के अनुसार, हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद गुरमीत के चेहरे की चमक पूरी तरह से गायब हो गई है। बताया जाता है कि उसका चेहरा पीला पड़ने लगा है। उसकी दाढ़ी भी सफेद होने लगी है। बताया जाता है कि पहले से उसकर वजन चार से पांच किलो कम हो गया।

साढ़े सात बजे के बाद जाता है कैंटीन

जेल मैनुअल के मुताबिक, शाम साढ़े सात बजे तक कैदी व बंदी जेल की कैंटीन से सामान खरीद सकते हैं। लेकिन, राम रहीम को कैंटीन में साढ़े सात बजे के बाद ले जाया जाता है। गुरमीत जेल से बोतलबंद पानी और बिस्कुट ही खरीदता है। बिस्कुट भी  नमकीन लेता है क्योंकि वह डायबिटिक है। इसके अलावा अन्य सामान भी कैंटीन से अक्सर खरीदता है। शाम को ही जेल के पार्क में  टहलता है और पौधों में पानी देने का काम करता है। कैदी के तौर पर जेल प्रशासन ने उसे यह काम दे रखा है।

यह भी पढ़ें: जेल में जाग कर गुजर रही हनीप्रीत की रातें, बदलती रहती है करवटें

सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम से चंडीगढ़ से उसके वकील मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कुछ कागजात पर गुरमीत से हस्ताक्षर करवाए और बातचीत भी की। बता दें कि हाईकोर्ट में राम रहीम की सजा को लेकर याचिका दायर की गई है। संभावना है कि आज सुनारिया जेल में राम रहीम के परिजन मिलने पहुंच सकते हैं। जेल में मिलने का दिन नाम के अनुसार सोमवार और बृहस्पतिवार है। 9 अक्टूबर को गुरमीत से जेल में उसकी मां नसीबकौर, बेटा, बेटी और दामाद मिलकर गए थे।

यह भी पढ़ें: हनीप्रीत की मनुहार- पापा गुरमीत से मिलवा दो, बहुत दिनों से नहीं देखा