सरकार अपने वादे करे पूरे, कर्मचारियों की मांगे होनी चाहिए पूरी : भूपेंद्र ¨सह हुड्डा
जागरण संवाददाता, रोहतक रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्ड
जागरण संवाददाता, रोहतक
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा भी आ गए हैं। बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों को समर्थन देने का एलान करते हुए सरकार को भी घेरा। यह भी कहा कि कर्मचारियों को मांगों को लेकर सरकार अपना वादा पूरा करे। कर्मचारियों पर दर्ज हुए केस को गलत बताते हुए कहा कि सरकार ज्यादती कर रही है।
हुडा सिटी पार्क में पहुंचकर पूर्व सीएम ने कहा कि कर्मचारियों की आवाज को सरकार दबाने का कार्य कर रही है। जिस तरीके से हड़ताल करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, वह किसी भी स्तर से ठीक नहीं है। हुड्डा ने यह भी कहा कि राज्य सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है। इसलिए हर वर्ग में सरकार के प्रति नाराजगी है। इस दौरान कर्मचारी नेताओं से भी मिलकर उनसे वार्ता की। साथ ही कहा कि सरकार की ज्यादती से हर वर्ग में सरकार के खिलाफ रोष है।