विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में पूर्व सरपंच के प्रतिनिधि की मौत, खेत में करंट लगने से हुआ हादसा

Published: Sat, 07 Nov 2026 05:40 PM (IST)

रोहतक के महम स्थित किशनगढ़ गांव में खेत में पानी की मोटर चलाते समय पूर्व सरपंच प्रतिनिधि नरेश सैनी की करंट लगने से मौत हो गई।

रोहतक में पूर्व सरपंच के प्रतिनिधि की मौत। सांकेतिक फोटो

रोहतक में पूर्व सरपंच के प्रतिनिधि की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. रोहतक के किशनगढ़ गांव में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि की मौत।

  2. खेत में पानी की मोटर चलाते समय लगा करंट।

  3. दुखद घटना के बाद ग्रामीणों ने दीपावली नहीं मनाई।

जागरण संवाददाता, रोहतक। महम के किशनगढ़ गांव में शुक्रवार को खेत में पानी की मोटर चलाते समय पूर्व सरपंच प्रतिनिधि को करंट लग गया। इसके चलते उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नरेश सैनी उर्फ मांढू के रुप में हुई है।

इसके बाद ग्रामीणों ने दीपावली नहीं मनाने का फैसला लिया है। पुलिस के मुताबिक, नरेश अपने खेत में पानी की मोटर चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लगा और वह बेसुध होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोहतक पीजीआइएमएस में उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।