विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में पूर्व विधायक से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, रोहित गोदारा गैंग के नाम से आया फोन

Published: Thu, 12 Feb 2026 12:48 PM (IST)

महम के एक पूर्व विधायक को विदेश से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए धमकी भरा फोन आया है। ...और पढ़ें

महम के पूर्व विधायक से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, विदेश से आया फोन।

महम के पूर्व विधायक से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, विदेश से आया फोन।

HighLights

  1. महम के पूर्व विधायक को 5 करोड़ की रंगदारी धमकी

  2. विदेशी नंबर से आया फोन, रोहित गोदारा गैंग का नाम

  3. मुख्यमंत्री और डीजीपी को सुरक्षा हेतु पत्र लिखा

संवाद सहयोगी, महम। महम क्षेत्र के एक पूर्व विधायक को धमकी भरा फोन आया है। इंटरनेट मीडिया पर उन्हें विदेशी नंबर से फोन करके पांच करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। दो दिन में पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

फोन पर बात होने के बाद पूर्व विधायक के फोन पर आडियो मैसेज भी भेजा गया है। 10 फरवरी की शाम को 6 बजकर 39 मिनट पर उन्हें काल आई थी। पूर्व विधायक ने धमकी के बारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल को पत्र भी लिखा है।

उन्होंने रोहतक के एसपी और आइजी को भी इस संदर्भ में सूचित किया है। धमकी देने वाले के फोन नंबर के अलावा आडियो मैसेज भी स्थानीय पुलिस को भेजा गया है। धमकी देने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया है। पूर्व विधायक ने खुद व परिवार की सुरक्षा की मांग सरकार व पुलिस से की है।

पूर्व विधायक ने पत्र में लिखा है कि वे अकेले इस गैंग की धमकियों के शिकार नहीं हैं। रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत बक्शी को भी इसी तरह 5 करोड़ की मांग वाला काल आया। झज्जर और गोहाना के एक निजी क्लिनिक संचालक से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई।

उन्होंने कहा कि शर्म की बात है मैं जनता का प्रतिनिधि होकर भी सुरक्षित पनाहगाह मांगने पर मजबूर हूं, तो आम नागरिक की सुरक्षा की क्या स्थिति होगी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि वे हरियाणा जनसेवा पार्टी के संस्थापक हैं, और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी पत्नी और बेटा भी सक्रिय रहते हैं। इससे खतरा और बढ़ सकता है।