वादाखिलाफी के विरोध में पूर्व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
संवाद सहयोगी महम सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए रिटायर्ड कर्मचारी संघ की अ
संवाद सहयोगी, महम : सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए रिटायर्ड कर्मचारी संघ की ओर से ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। पूर्व कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा अभी तक लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिससे पूर्व कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। रामकुमार सिवाच के नेतृत्व में उपमंडल अधिकारी के कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार से दो दिवसीय धरना शुरू किया है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव ओमप्रकाश कादियान ने कहा कि सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ भेद भाव कर रही है, मांगों को सहमति के बाद भी लागू नहीं किया जा सका है। जिससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। धरने का संचालन उमेद ने किया। मौके पर प्रेम जांगड़ा, चंद्र ¨सह, शीशरामध, महेंद्र, लख्मीचंद, महावीर, ताराचंद, दया ¨सह, बनारसी, सावित्री नहरा आदि मौजूद रहे।