लाखनमाजरा के दो पूर्व सरपंचों समेत सात पर धोधाधड़ी का केस
संवाद सहयोगी लाखनमाजरा महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस ने दो पूर्व सरपंचों समेत सात लोगों के
संवाद सहयोगी, लाखनमाजरा : महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस ने दो पूर्व सरपंचों समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है आरोपित ने पहले से शादीशुदा होने के बाद भी दूसरी शादी की और फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराए। महिला आयोग के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।
दादरी के गाव समसपुर निवासी रेणु पत्नी सजंय राठी ने महिला आयोग को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन निकोरानी की शादी 2013 में सुनील राठी के साथ हुई थी। जिसके बाद उसे एक लड़की पैदा हुई थी। जनवरी 2017 में उसकी भी शादी हो गई थी। उसकी शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी बहन निकोरानी की हत्या हो गई थी। कुछ दिन बाद ही उसके पति सुनील राठी की भी हत्या हो गई थी। सुनील राठी भारतीय सेना मे नौकरी करता था। सुनील की मौत के बाद भारतीय सेना के अधिकारी उनके पिता के पास आए और उन्होंने सुनील राठी के परिवार व बच्चों के बारे में पूछा। उनके पिता ने सेना अधिकारियों को बताया कि निकोरानी व सुनील राठी की केवल एक संतान युविका है। जबकि सेना के अधिकारियों ने बताया कि रिकार्ड में सुनील राठी के दो बच्चे दर्ज हैं। जिसके बाद जब उन्होंने आरटीआइ से सूचना प्राप्त की तो जो सच सामने आया वह कुछ और ही था। रिकार्ड के अनुसार सुनील राठी ने दो शादिया की थी और उसके दो बच्चे रिकार्ड मे दर्ज होना पाए गए। सुनील राठी के आर्मी के रिकार्ड मे सुनील राठी के साथ दूसरी महिला का फोटो भी उसकी पत्नी के रुप में दर्ज होना दिखाया गया है। आरोप है कि यह शादी केवल कागजों में ही कि गई थी। आरोपित सुनील राठी ने पूर्व सरपंच धूपसिंह के साथ मिलकर धोखाधड़ी करके शादी का फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किया। इसके बाद सरपंच बने जगपाल ने भी सोनिया का मृत्यु प्रमाण पत्र बतौर सरपंच जारी कर दिया जबकि सोनिया अभी जिंदा है।
उक्त महिला ने अपने बेटे को सुनील का बेटा दर्शाते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेना के स्कूल में एडमिशन करा दिया। अब पुलिस ने रणबीर राठी, अनिल, सजंय राठी, जगपाल,धूप सिंह समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।