रोहतक में महिला गणित प्राध्यापक की संदिग्ध हालत में मौत, पति और सास पर केस दर्ज
रोहतक में एक महिला गणित प्राध्यापक अंजू बाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके भाई ने पति और ...और पढ़ें
-1794247261500_m.webp)
महिला गणित प्राध्यापक की संदिग्ध हालत में मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
महिला गणित प्राध्यापक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।
भाई ने पति और सास पर लगाए गंभीर आरोप।
पुलिस ने पति-सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, रोहतक। शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र में एक महिला गणित प्राध्यापक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसके चलते महिला के भाई ने अपनी बहन के पति और सास पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने सास और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान छोटू कालोनी निवासी अंजू बाला के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है।
दरअसल, फतेहाबाद जिले के गांव धारनिया निवासी संजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बहन अंजू बाला की शादी 11 फरवरी 2008 को झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी सचिन के साथ हुई थी। वह गणित प्राध्यापक के पद पर सिरसा के नाथूसरी चौपटा में राजकीय बहुतकनीकी कालेज में कार्यरत थी।
वर्तमान में रोहतक की छोटूराम कालोनी में अपने परिवार के साथ रह रही थी। उसके परिवार में पति, बच्चा और सास-ससुर हैं। उन्हें 7 नवंबर की शाम चार बजे पता चला कि उनकी बहन अंजू बाला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और इलाज के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उनकी बहन अंजूबाला अस्पताल में आइसीयू में बेहोश थी। इसके बाद अंजूबाला की 8 नवंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई।
6 सालों से प्रताड़ित कर रहे थे पति और सास
संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि पिछले 5-6 सालों से उनका जीजा सचिन अहलावत व उसकी मां शकुंतला उनकी बहन के साथ मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। करवाचौथ को भी वह अपनी बहन के बुलाने पर अपने ताऊ कृष्ण लाल के साथ उसकी ससुराल आए थे। हालांकि, सामाजिक मान-मर्यादा को देखते हुए उनकी बहन चुप रही और अपने ससुराल में ही रही।
संजय कुमार का आरोप है कि उनकी बहन को जबरदस्ती जहर सचिन और सचिन की मां शकुंतला ने खिलाया है या उसे परेशान करके जहर खाने के लिए उकसाया है। इसलिए पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करें और मुकदमा दर्ज कर जांच करें। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।