विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी लेडी डॉन के नाम से थी पहचान, अब बेटी का नाम मिलन ढाबा चौहरे हत्याकांड में आने से फिर चर्चा में पूर्व प्रधान बबली

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:46 PM (IST)

शामली की पूर्व लेडी डॉन बबली, जो अब पूर्व प्रधान हैं, पर हत्या की साजिश समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। उनकी बेटी जाह्नवी मलिक का नाम रोहतक के चौहरे हत्याकांड की जांच में सामने आया है।

रोहतक के मिलन होटल में गैंगवार, होटल के पास जांच करते हुए पुलिसकर्मी (जागरण फोटो)

रोहतक के मिलन होटल में गैंगवार, होटल के पास जांच करते हुए पुलिसकर्मी (जागरण फोटो)

HighLights

  1. बबली पर हत्या की साजिश, रंगदारी समेत तीन मुकदमे दर्ज

  2. बेटी जाह्नवी मलिक का नाम रोहतक हत्याकांड में आया।

  3. पूर्व लेडी डॉन बबली अब गांव में चुनाव लड़ने की तैयारी।

जागरण संवाददाता, रोहतक। कभी शामली के बहावड़ी गांव में लेडी डॉन के नाम से पहचानी जाने वाली बबली अब पूर्व प्रधान हैं। उनके खिलाफ हत्या की साजिश रचने, रंगदारी मांगने और कोविड नियमों के उल्लंघन समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। हत्या की साजिश के एक मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

करीब दस साल से अपराध की दुनिया से दूर रहकर वह गांव में रह रही हैं और दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। पति विक्की मलिक की हत्या के बाद मार्च 2026 से उनकी सुरक्षा में गनर तैनात है। अब उनकी बेटी जाह्नवी मलिक का नाम रोहतक के मिलन होटल चौहरे हत्याकांड की जांच में सामने आने से परिवार का पुराना आपराधिक इतिहास फिर चर्चा में है। हालांकि, बबली बेटी को बेगुनाह बता रही हैं।

2015 में हत्या की साजिश का मामला हुआ था दर्ज

पुलिस के अनुसार, बबली के खिलाफ हत्या की साजिश के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के तहत वर्ष 2015 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में वह जेल भी गई थीं। इसके अलावा रंगदारी मांगने और कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले भी दर्ज हैं। बबली करीब दस साल से अपराध की दुनिया से दूर हैं।

प्रधान रह चुकी हैं बबली, फिर चुनाव लड़ने की तैयारी

बबली गांव की प्रधान रह चुकी हैं। पिछली योजना में उन्होंने चुनाव जीतकर पद संभाला था, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब वह दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। गांव में रहकर राजनीतिक गतिविधियों में जुटी हैं।

पति की हत्या के बाद मिली सुरक्षा

बबली के पति विक्की मलिक की बागपत में एक शादी समारोह के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मार्च 2026 से उनकी सुरक्षा में एक गनर तैनात है। बबली अपने घर में अकेली रहती हैं। उनके दोनों बेटे हत्या के मामलों में जेल में बंद हैं।

बेटी को बेगुनाह बता रही हैं बबली

रोहतक पुलिस जब जाह्नवी के बारे में पूछताछ करने बहावड़ी पहुंची तो बबली को बेटी के रोहतक में होने की जानकारी मिली। उनका कहना है कि जाह्नवी दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी। वह हर महीने उसकी पढ़ाई के लिए पैसे भेजती थीं। बबली ने बेटी को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उसका इस हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।