Move to Jagran APP

जींद उपचुनाव में ईवीएम खराब नहीं थी, जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई : बराला

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जींद उपचुनाव को लेकर नेता प्र

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 12:23 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 12:23 AM (IST)
जींद उपचुनाव में ईवीएम खराब नहीं थी, जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई : बराला
जींद उपचुनाव में ईवीएम खराब नहीं थी, जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई : बराला

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जींद उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में ईवीएम खराब नहीं थी, बल्कि जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जीत की मुहर लगाने का काम किया है। इनेलो प्रत्याशी की स्थिति तो पार्टी और उनके नेताओं के कारण हुई है। वह रविवार को भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

सुभाष बराला ने कहा कि जींद की जनता ने सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में कल्याणकारी और विकास कार्यों को देखते भाजपा प्रत्याशी को जिताया है। इनेलो की सरकार में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और भ्रष्टाचार चरम पर था। जनता आज तक इनेलो के राज को भूल नहीं पाई है। इसी तरह कांग्रेस ने भी जींद की अनदेखी की, इसलिए कांग्रेस के बड़े नेता को जनता ने धूल चटाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश में समान रूप से विकास करवाया। हमने सिद्ध कर दिखाया कि काम करते हैं तो माहौल पक्ष में ही होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आत्मविश्वास के साथ चुनाव में जीती है।

रोहतक लोकसभा क्षेत्र से क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को मैदान में उतारने के सवाल पर बराला कहा कि अभी तक पार्टी की तरफ से किसी भी नाम पर चर्चा नहीं की है। रणदीप सुरजेवाला की हार के कारण पार्टी में भितरघात बताए जाने पर बराला बोले वह खुद ही यह बात कर रहे हैं। प्रो. रामबिलास शर्मा पहले ही पूर्व सीएम हुड्डा को बोल चुके हैं कि उनका कांटा निकल गया। यह चुनाव में साबित भी हो गया। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने के सवाल पर कहा कि दोनों ही चुनाव अपने निर्धारित समय पर होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.