शिक्षिका अलका मदान को मिला एम्पावर्ड वूमैन अवार्ड
जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना में कार्यरत
जागरण संवाददाता, रोहतक :
रोहतक के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना में कार्यरत कॉमर्स प्रवक्ता अलका मदान को अध्यापन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्र स्तरीय 'एम्पावर्ड वूमैन अवार्ड' दिया गया। अवॉर्ड मिलने पर शिक्षिका ने खुशी का इजहार किया।
बुधवार को प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर राष्ट्रस्तरीय संगठन प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के द्वारा यह सम्मान समारोह करनाल में आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा और प्रदेशाध्यक्ष स्वाति कांबोज के अनुसार राष्ट्रीय सशक्त नारी सम्मेलन और सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों की चु¨नदा 100 सशक्त नारियों को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल डायरेक्टर जनरल भारत सरकार प्रिया ¨सह पॉल, ऑल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस के डायरेक्टर अभिषेक बच्चन, आइजी हरियाणा पुलिस सुमन मंजरी आदि मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इसलिए मिला अवॉर्ड
शिक्षण के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी उल्लेखनीय योगदान के कारण अलका मदान को यह सम्मान दिया गया। अलका ने 2013 से हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रारंभ किया। विभाग के विभिन्न जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में अपना योगदान दिया। शिक्षा निदेशालय हरियाणा द्वारा चलाए गए क्विज क्लब प्रोजेक्ट में भी रिसोर्स पर्सन की अहम भूमिका निभाई। ¨हदुस्तान स्काउट एवं गाइड से जुड़ी अलका मदान ने जहां विद्यार्थियों पर नैतिकता की अमिट छाप छोड़ी, वहीं सामाजिक परियोजनाओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कन्या चरित्र निर्माण और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न शिविरों में भी भाग लिया। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद द्वारा हरियाणा शिक्षक गौरव सम्मान, प्रतिमा सम्मान समिति द्वारा राष्ट्रीय रत्न अवॉर्ड, कॉमर्स टीचर फेडरेशन द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्राप्त कर चुकी अलका मृत्यु उपरांत अंगदान के लिए भी पंजीकरण करवा चुकी हैं।