एमडीयू में चुनाव आज, 927 कर्मचारी संघ प्रधानी करेंगे तय
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनाव वीरवार को होगा। 927 कर्मचारी मतदान करेंगे।
जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनाव वीरवार को होगा। 927 कर्मचारी मतदान करेंगे। विवि का मिनिस्ट्रियल स्टाफ, लैब सहायक, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, सुपरिटेंडेंट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मतदान करेंगे। चुनाव के लिए प्रशासनिक भवन में बूथ बनाए गए हैं। सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गिनती शुरू होगी। शाम छह बजे दावेदारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। ये हैं मैदान में
प्रो. एससी मलिक को चुनाव का रिटर्निग ऑफिसर बनाया गया है। कोरोना महामारी के मद्देनजर इस बार उम्मीदवार वोटिग पर्ची के लिए अलग से बूथ नहीं बनाएंगे। टेंट लगाने की भी मनाही है। कर्मचारी अपने स्तर पर पैकेट फूड समर्थकों में बांट सकेंगे। प्रशासनिक भवन में चुनाव प्रक्रिया की वजह से पैनल कर्मचारियों की एंट्री नहीं होगी। अंतिम दिन सभी पैनल ने चुनाव प्रचार किया व अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील की। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक प्रचार चला। इसके बाद विवि के क्वार्टर में उम्मीदवारों ने व्यक्तिगत संपर्क अभियान चलाया।
इनमें है टक्कर
निन्नी पैनल, चुनाव चिह्न : उगता सूरज
नाम पद
निरंजन उर्फ निनी प्रधान
कुलदीप ग्रोवर उपप्रधान
राजबीर महासचिव
प्रवीन कुमार सहसचिव
सुरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष कटारिया पैनल, चुनाव चिह्न : तराजू
नाम पद
रणधीर कटारिया प्रधान
राजेश गिरधर उपप्रधान
रविद्र लोहिया महासचिव
रमेश रोहिल्ला सहसचिव
वरुण सैनी कोषाध्यक्ष यादव पैनल, चुनाव चिह्न : मशाल
नाम पद
राजेंद्र यादव प्रधान
रामकुमार उपप्रधान
जयपाल सिंह राठी महासचिव
कोषाध्यक्ष मोहन लाल शर्मा पैनल, चुनाव चिह्न : दीपक
नाम पद
राजेकुमार शर्मा प्रधान
ईश्वर उपप्रधान
सतीश दहिया महासचिव
गुरु हंसपाल सहसचिव
विकास अहलावत कोषाध्यक्ष