विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में 100 रुपये के विवाद में बुजुर्ग की हत्या, दुकानदार पर लगा धक्का देकर जान लेने का आरोप

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:44 PM (IST)

रोहतक के आर्य नगर में 100 रुपये के विवाद में 75 वर्षीय बुजुर्ग गिनती राम वर्मा की हत्या कर दी गई। पड़ोसी दुकानदार से झगड़े के दौरान धक्का लगने से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

100 रुपये के विवाद में बुजुर्ग की हत्या।

100 रुपये के विवाद में बुजुर्ग की हत्या।

HighLights

  1. रोहतक में 100 रुपये के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

  2. पड़ोसी दुकानदार ने धक्का दिया, बुजुर्ग गंभीर घायल हुए

  3. इलाज के दौरान अस्पताल में बुजुर्ग ने दम तोड़ा

जागरण संवाददाता, रोहतक। आर्य नगर थाना क्षेत्र में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की 100 रुपये के विवाद में हत्या कर दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग का पड़ोसी दुकानदार से झगड़ा हुआ था।

इसी झगड़े में उन्हें चोट लगी और उन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पहचान शिवाजी कॉलोनी निवासी गिनती राम वर्मा के रुप में हुई है।

दरअसल, पटेल नगर निवासी रिंकू वर्मा ने बताया कि उनके पिता की अशोक रोड पर साइकिल टायर पेंचर की दुकान है। पिता के पड़ोस वाले दुकानदार पर 100 रुपये का लेन-देन था। वह 5 नवंबर को रुपये मांगने गए थे।

जिसके बाद आरोपित दुकानदार ने कहा कि तुम्हारे 50 रुपये बनते हैं। इस पर बुजुर्ग ने कहा कि 100 रुपये बनते है। मुझे 50 नहीं 100 रुपये चाहिए। आरोप है कि दुकानदार ने रुपये देने की बजाय झगड़ा करना शुरू कर दिया।

आरोपित ने पहले गाली-गलौज की और इसके बाद बुजुर्ग को धक्का दे दिया। जिसके चलते बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए और उन्होंने अपने बेटे को फोन कर इसकी सूचना दी।

जिसके बाद रिंकू मौके पर पहुंचे और उन्हें रोहतक पीजीआईएमएस लेकर आए। यहां उनका इलाज चला। इसके बाद वह उन्हें घर ले गए। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।