Move to Jagran APP

इको फ्रेंडली दीपावली मनाकर बचाएंगे पर्यावरण

जागरण संवाददाता, रोहतक : मॉडल स्कूल सेक्टर-4 में दीपावली पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। विद्य

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 02:39 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 02:39 PM (IST)
इको फ्रेंडली दीपावली मनाकर बचाएंगे पर्यावरण
इको फ्रेंडली दीपावली मनाकर बचाएंगे पर्यावरण

जागरण संवाददाता, रोहतक : मॉडल स्कूल सेक्टर-4 में दीपावली पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कविता वाचन, ग्री¨टग कार्ड, पोस्टर मे¨कग, रंगोली, मेहंदी एवं बंधनवार आदि का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से बच्चों ने पटाखे न जलाकर प्रदूषण रहित दीपावाली मनाने का संदेश दिया। जिला उपायुक्त डा. यश गर्ग, ओएसडी और सचिव राजेश सहगल, उपाध्यक्ष रामावतार गुप्ता और प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने स्टाफ व बच्चों को दीपावाली की शुभकामनाएं दी। चीफ कोर्डिनेटर विजय बल्हारा ने स्टाफ व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें दीया और मोमबत्तियां जलाकर दीपावाली मनानी चाहिए। हमें आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अभी से प्रयास करने होंगे और धन को पटाखों पर व्यर्थ करने की अपेक्षा उसका सदुपयोग करते हुए जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटकर त्यौहार मनाएं। प्राचार्य डा. नीरज जैन ने कहा कि दीवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है इसे हमें प्रेम, सदभावना और एकता के साथ मनाना चाहिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.