विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नशे के इंजेक्शन ने ली 27 साल के युवक की जान, हाथ-पैर पर मिले सूई के निशान; जांच में जुटी पुलिस

Published: Sun, 15 Nov 2026 05:44 PM (IST)

रोहतक के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। उसके ...और पढ़ें

रोहतक में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत पुलिस जांच में जुटी।

रोहतक में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत पुलिस जांच में जुटी।

HighLights

  1. रोहतक में 27 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत

  2. मृतक संजय के शरीर पर इंजेक्शन के निशान पाए गए

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जागरण संवाददाता, रोहतक। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। उसके हाथ और पैर पर इंजेक्शन के निशान मिले है।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं रविवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान तिलक नगर कॉलोनी निवासी संजय के रुप में हुई है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े संजय के चाचा गजेंद्र ने बताया कि संजय पिछले दो से ढाई साल से नशे के इंजेक्शन लगा रहा था।

उसका नशा छुड़ाने के लिए कई बार उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। मगर कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार को उसके पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद उसे पीजीआईएमएस अस्पताल में लेकर आए। यहां पर थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला नशे से ओवरडोज से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।