अधूरा रह गया मेडल जीतने का ख्वाब, जाते-जाते 8 लोगों को दी नई जिंदगी; मौत के बाद भी 'चैंपियन' बना हरियाणा का जिम्नास्ट
भिवानी के 23 वर्षीय जिम्नास्ट का सड़क हादसे में निधन हो गया, जिसके बाद पीजीआई रोहतक में उसे ब्रेन डेड ...और पढ़ें
-1794939707140_m.webp)
परिवार ने दिखाई हिम्मत, अंगदान करने का लिया फैसला। फोटो जागरण
HighLights
भिवानी के 23 वर्षीय जिम्नास्ट का सड़क हादसे में निधन।
पीजीआई रोहतक में युवक को ब्रेन स्टेम डेड घोषित किया।
परिवार ने अंगदान का फैसला, आठ लोगों को मिलेगा जीवन।
जागरण संवाददाता, रोहतक। भिवानी का 23 वर्षीय युवक जिम्नास्ट बनकर देश के लिए पदक जीतने का सपना देख रहा था। वह अपने इस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहा था, लेकिन सड़क हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। हादसे के बाद पीजीआइ के ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे युवक को सोमवार को चिकित्सकों की विशेष कमेटी ने ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया।
इस दुखद घड़ी में परिवार ने हिम्मत दिखाते हुए उसके अंगदान का फैसला लिया। युवक के अंगों से आठ लोगों को नया जीवन मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एचके अग्रवाल ने बताया कि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डा. तरुण यादव और उनकी टीम ने युवक का जीवन बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया।
आठ लोगों के जीवन में आएगी रोशनी
सोमवार को चिकित्सकों की विशेष कमेटी ने निर्धारित जांच के बाद उसे ब्रेन स्टेम डेड घोषित किया। अंगदान के फैसले को लेकर परिवार सदमे और असमंजस में था। ऐसे समय में कुलपति डा. एचके अग्रवाल ने परिजनों को समझाया कि युवक भले ही इस दुनिया से जा चुका है, लेकिन उसके अंगों से दूसरे लोगों को जीवन मिल सकता है। वह आठ लोगों के जीवन में नई रोशनी ला सकता है।
इसके बाद परिवार ने हिम्मत जुटाकर अंगदान की सहमति दे दी। परिजनों ने युवक के कार्निया, हृदय, फेफड़े, लिवर और दोनों किडनी दान करने का फैसला किया। इस तरह युवक का अधूरा रह गया सपना अब दूसरों को जीवन देने के रूप में याद किया जाएगा।
ब्रेन स्टेम डेथ घोषित करने वाली विशेष कमेटी में न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं यूनिट हेड डा. वरुण अग्रवाल, एनेस्थीसियोलाजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग के प्रोफेसर डा. तरुण यादव और सर्जरी विभाग की सहायक प्रोफेसर डा. रुचिका शामिल रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।