डा. मीनाक्षी नांदल सर्वश्रेष्ठ महिला विज्ञानी का अवार्ड
कृषि विज्ञान समिति एवं रामाकृष्णा मिशन विवेकानंद विश्वविद्यालय कोलकाता ने 26 से 28 सितंबर तक एडवांस इन सूटेबल एग्रीकल्चर विषय पर आनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, रोहतक : कृषि विज्ञान समिति एवं रामाकृष्णा मिशन विवेकानंद विश्वविद्यालय कोलकाता ने 26 से 28 सितंबर तक एडवांस इन सूटेबल एग्रीकल्चर विषय पर आनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया।
संबंधित संगोष्ठी में देश भर के विभिन्न संस्थानों से करीब 400 कृषि विज्ञानियों ने शिरकत की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले विज्ञानियों को अवार्ड भी देने की घोषणा की गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से संबंद्ध कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक में कार्यरत कृषि विज्ञानी डा. मीनाक्षी नांदल को सर्वश्रेष्ठ महिला विज्ञानी का अवार्ड देने की घोषणा की गई। सेक्टर-3 निवासी डा. मीनाक्षी ने बताया है कि कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से भी बधाई दी गई है।