Move to Jagran APP

ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पति सहित सास व ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 12:48 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 06:13 AM (IST)
ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

संस, खरखौदा: महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पति सहित सास व ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

महिला का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2019 में प्रमोद के साथ हुई थी। शादी के दौरान उसके माता-पिता ने काफी दान दहेज दिया। इसके बावजूद उसके पति व ससुर ने कम दहेज की बात कह कर काफी ताने दिए। कुछ समय बाद जब उसे एक लड़की हुई तो उस दौरान भी उसके मायके वालों ने काफी सामान दिया, फिर भी उसकी सास ने उसे जान से मारने की भी कोशिश की। उससे लगातार मायके से नकदी लाने की मांग की जाती रही। जब उसे दोबारा बच्चा हुआ तब भी उसके मायके से नकदी लाने की मांग की गई। इस दौरान उसके पिता ने कई बार ससुराल पक्ष की मांग को पूरा भी किया। इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.