Move to Jagran APP

निगम की गोशाला में पकड़े गए बेसहारा पशुओं की गेट पर होगी जांच, बीमारी के अंदेशे पर भेजे जाएंगे आइसोलेशन सेंटर

- नगर निगम शहरी क्षेत्र से बेसहारा गोवंश को पकड़ने का कार्य कर रहा

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 08:38 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 08:38 PM (IST)
निगम की गोशाला में पकड़े गए बेसहारा पशुओं की गेट पर होगी जांच, बीमारी के अंदेशे पर भेजे जाएंगे आइसोलेशन सेंटर
निगम की गोशाला में पकड़े गए बेसहारा पशुओं की गेट पर होगी जांच, बीमारी के अंदेशे पर भेजे जाएंगे आइसोलेशन सेंटर

जागरण संवाददाता, रोहतक:

loksabha election banner

शहरी क्षेत्र से पकड़े जाने वाले बेसहारा गोवंश की अब पहरावर स्थित नगर निगम की गोशाला में पहले जांच होगी। जांच में स्वस्थ गोवंश को ही मुख्य टीनशेड में एंट्री मिलेगी। यदि बीमार होने का अंदेशा रहेगा या फिर बीमार हैं तो ऐसे गोवंश को सीधे तौर से अलग से बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में भेजा जाएगा। फिलहाल नगर निगम की गोशाला में करीब 2300 बेसहारा गोवंश हैं।

पहरावर स्थित गोशाला के संचालन से जुड़ी श्री नारायणी सेना चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान सोमबीर शर्मा ने बताया कि गोशाला में वैक्सीन लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। इससे पहले कीटनाशी दवाओं का छिड़काव किया गया था। इन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले गोवंश पकड़कर यहां लाए गए और उन्हें गोशाला में छोड़ दिया। इसमें एक गोवंश बीमार था। उससे दो अन्य गोवंश बीमार हुए। इसलिए आइसोलेशन सेंटर शुरू किया गया है। अब नगर निगम की तरफ से पकड़कर लाए गए गोवंश की जांच पशु पालन विभाग के चिकित्सक गेट पर करते हैं। 20 बेसहारा गोवंश शहर से पकड़े:

शहर से करीब 20 बेसहारा गोवंश पकड़े। गोवंश को पकड़ने के लिए निगम की टी ने पाड़ा मुहल्ला, सेक्टर-1, सेक्टर-2 आदि क्षेत्र से पकड़कर, उन्हे नगर निगम की पहरावर स्थित गोशाला में छोड़ा गया। नगर निगम के आयुक्त डा. नरहरि बांगड़ ने बताया कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। टीम ने बेसहारा पशुओं को दिल्ली रोड, ओमैक्स सिटी के सामने व झज्जर रोड आदि क्षेत्र से पशुओं को पकड़ा। गोवंश पकड़ने के लिए निगम की टीम ने चार राउंड लगाए और उन्हें गोशाला में छोड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.