बैंक में डकैती डालने वाले गिरोह की पहचान, रोहतक के कई आरोपित
जागरण संवाददाता, रोहतक : कोटक म¨हद्रा बैंक में डकैती डालने वाले गिरोह की पहचान हो ग
जागरण संवाददाता, रोहतक : कोटक म¨हद्रा बैंक में डकैती डालने वाले गिरोह की पहचान हो गई है। इसमें कई स्थानीय आरोपित भी शामिल है। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
डी-पार्क स्थित कोटक म¨हद्रा बैंक में सोमवार देर रात दर्जनभर बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर 7.71 लाख रुपये लूट लिए थे। यह मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज है। थाना पुलिस के साथ-साथ तीनों सीआइए भी इसकी जांच में जुटी है। जांच पड़ताल के बाद अब पुलिस को इसमें काफी हद तक सफलता मिल गई है। पुलिस ने डकैती डालने वाले गिरोह की पहचान कर ली है। गिरोह में बाहरी बदमाशों के अलावा कई स्थानीय आरोपित भी शामिल थे। जो रोहतक के ही रहने वाले हैं। स्थानीय आरोपितों ने पूरी रेकी की थी, जिसके बाद उन्हीं के बताए रास्तों से सभी बदमाश भागे थे। क्योंकि स्थानीय आरोपितों को पता था कि मॉडल टाउन की किस गली से आसानी से निकला जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं पुलिस बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ में जुटी है।