कानून व्यवस्था बनाने के लिए डीसी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए
उपायुक्त ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। डीसी ने बताया कि 29 अक्टूबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनाव है।
जासं, रोहतक : जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। डीसी ने बताया कि 29 अक्टूबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनाव है। 30 और 31 अक्टूबर को विभिन्न संगठनों के धरना-प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन आदि है। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ महिला पुलिस बल की भी ड्यूटी रहेगी। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। इसके अलावा 30 अक्टूबर को विभिन्न संगठनों द्वारा आंबेडकर चौक पर जेल भरो आंदोलन के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र धनखड़ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही 31 अक्टूबर को आंबेडकर चौक पर विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित शोक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र को लगाया गया है।