विक्रमादित्य ग्लोबल स्कूल में मनाया दहशरा उत्सव
मोखखेड़ी गांव स्थित विक्रमादित्य ग्लोबल स्कूल में शनिवार को दशहरा उत्सव मनाया गया। दशहरा उत्सव में बच्चों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।
संवाद सहयोगी, सांपला : मोखखेड़ी गांव स्थित विक्रमादित्य ग्लोबल स्कूल में शनिवार को दशहरा उत्सव मनाया गया। उत्सव की शुरुआत संस्था के प्रबन्धक निदेशक विक्रम देशवाल ने भगवान राम की पूजा करके की। दशहरा उत्सव में बच्चों ने रावण का पुतला बनाया तथा रामलीला का मंचन करते हुए राम बने विद्यार्थी ने तीर मारकर रावण वध किया। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाकर बच्चों ने उत्सव में भाग लिया। दशहरा उत्सव में बच्चों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। समारोह में प्रधानाचार्या एसबी जोर्ज ने भी दशहरा उत्सव पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय में संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस
संवाद सहयोगी सांपला : कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. देवेन्द्र हुड्डा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 1942 को वाशिगटन में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एक बैठक हुई थी, जिसमें भाग लेने वाले देशों के प्रतिनिधियों ने ऐसे युद्वों से छुटकारा पाने के लिए चितन किया था। इसी का परिणाम रहा कि 24 अक्तूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संगठन की स्थापना हुई थी। इस दौरान पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डा. सुरेश जांगड़ा समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।