क्रिएटिव विजन प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर
जागरण संवाददाता, रोहतक : महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में शनिवार को क्रिएटिव ि
जागरण संवाददाता, रोहतक : महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में शनिवार को क्रिएटिव विजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसके साथ ही हर किसी में अपने हुनर को आकर्षक तरीके से दिखाने का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान 40 से भी अधिक छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। छात्राओं ने पें¨टंग, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, पोस्टर मेकिंग, कोलॉज मे¨कग में छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभांरभ कॉलेज की प्राचार्या डा. कृष्णा दहिया ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने दी गई थीम के मुताबिक बहुत ही सुंदर सुंदर चित्र, मूर्ति, रंगोली आदि बनाई है। हर किसी के अंदर कोई न कोई हुनर जरूर छिपा होता है। वह अपने उस हुनर को पहचान कर लोगों के बीच में अपनी पहचान बनाता है। इसके साथ यह सही समय होता है जब हम छात्राओं की प्रतिभा को उभारने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम कराते हैं। विजेता प्रतिभागियों को आगे अब यूथ फेस्टिवल के लिए तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रो. आशा खरव, सत्या मलिक, नीलम हुड्डा, रेणू नेहरा, हरप्रीत मौजूद रही। ये रही विजेता
- रंगोली में रीतू और पारूल
- पोस्टर मेकिंग में श्वेता
- बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में ज्योति
- कोलॉज मे¨कग में निधि
- पें¨टग में मीना